Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक नियोजन के लिए तीसरे दिन 422 अभ्यर्थियों की हुई काउंसलिंग
माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के लिए छठे चरण का शिक्षक नियोजन-2019 की काउंसलिंग के तीसरे दिन शनिवार को जैन स्कूल में कुल 422 अभ्यर्थी शामिल हुए। जिसमें सोशल साइंस में सबसे ज्यादा 316 अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हुए। बिहार के अन्य जिलों से अभ्यर्थी मूल प्रमाण-पत्र की जांच कराते रहे। हरेक विषय अलग-अलग 11 कमरों में अभ्यर्थी फाईल लेकर अपने कागजातों की जांच करा रहे थे। मौके पर डीपीओ रामाधार शर्मा व नियाेजनकर्मी मौजूद थे।

माध्यमिक व उच्च माध्यमिक में इतने अभ्यर्थियों की हुई काउंसलिंग : माध्यमिक में हिन्दी-01, संस्कृत-03, फिजिकल-08, विज्ञान- 22, गणित-26- शारीरिक शिक्षा-08 सोशल साइंस-316 व उच्च माध्यमिक में इतिहास-34, हिन्दी-01, संस्कृत-01, कम्प्यूटर-06, अर्थशास्त्र-01, भौतिकी-01 व गृह विज्ञान-01 काउंसलिंग हुई।

काउंसलिंग में मौजूद शिक्षक।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

शिक्षक नियोजन के लिए तीसरे दिन 422 अभ्यर्थियों की हुई काउंसलिंग
Ara News – 422 candidates counseling for the third day for teacher planning

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NFJjJV

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›