Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराज के मंत्रिमंडल का विस्तार आज नहीं होगा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार कल नहीं होगा। यह बात आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही है। मुख्यमंत्री चौहान दो दिन दिल्ली में रहने के बाद भोपाल लौटे और उनका दिल्ली प्रवास मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर था। 

संभावना जताई जा रही थी कि बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। चौहान ने मंगलवार को संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते कहा कि मंत्रिमंडल का कल विस्तार नहीं होगा। बहुत जल्दी होगा, विस्तार कल के बाद होगा।

ज्ञात हो कि राज्य में तीन माह पहले सत्ता में बदलाव हुआ था और भाजपा लगभग 15 माह बाद सत्ता में लौटी है। मंत्रिमंडल विस्तार की अरसे से चर्चा चल रही है। अभी तक सिर्फ मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद पांच मंत्रियों को ही शपथ दिलाई जा सकी है। मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार की दो माह से कवायद जारी है। 25 मंत्रियों को दूसरे विस्तार में शपथ दिलाई जानी है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›