Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
Image result for health
जिसका विधिवत उद्घाटन ओम साईं हॉस्पिटल के निदेशक डॉ ओम प्रकाश व नेत्रिका के निदेशक डॉ कमलेश व स्थानीय मुखिया मनोज कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ ओम प्रकाश ने कहा कि अपने शरीर की सुरक्षा स्वयं करना चाहिए। अपने रहन सहन व दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। 
वहीं मुखिया मनोज कुमार ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से आपको स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है व आपके अंदर छिपे बीमारियों को उजागर कर इलाज हेतु उचित परामर्श देना है। उक्त शिविर में करीब 200 लोगो का मुफ्त इलाज व दावा का वितरण किया गया। संचालन पूर्व प्राचार्य मदन प्रसाद ने की। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण इलाज के लिए उपस्थित थे।

प्रखंड की बखरी पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन झिटकैया में रविवार को मुफ्त चिकित्सा सह परामर्श शिविर का आयोजन पूर्व मुखिया लक्ष्मीकांत प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। उक्त शिविर उपकृति गैर सरकारी संगठन व नेत्रिका आई केयर मोतिहारी के तत्वावधान में किया गया।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›