Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
सरफेस प्रो एक्स, सरफेस प्रो 7 व सरफेस लैपटॉप 3 के लॉन्च की घोषणा

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट ने आज देश में सरफेस प्रो एक्स, सरफेस प्रो 7 व सरफेस लैपटॉप 3 के लॉन्च की घोषणा की। यह वाणिज्यिक अधिकृत रिसेलर्स, अधिकृत रिटेल के साथ ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इसकी कीमत क्रमश: 98,999 रुपये, 72,999 रुपये और 98,999 रुपये है।
ये नए उत्पाद वाणिज्यिक अधिकृत रिसेलर्स, अधिकृत रिटेल व ऑनलाइन पार्टनर्स जैसे रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स, अमेजॉन व फ्लिपकार्ट पर मौजूद होंगे। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीओओ) राजीव सोढ़ी ने एक बयान में कहा, नई सरफेस की श्रखला मॉडर्न वर्क्‍स के लिए है।
हर उपकरण में बेहतरीन क्षमता व मल्टी टास्किंग कैपिबिलिटी है, जो आपको कहीं से भी कभी भी कार्य करने में सक्षम बनाता है। इनकी विशेषताओं में सभी नए सरफेस प्रो एक्स, माइक्रोसॉफ्ट के नवीनतम टू इन वन लैपटॉप हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›