Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलतानपुर में धर्मगुरुओं के सहारे अधिकारी, नाकामी छुपाने को नया रास्ता अपनाया

  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

सुलतानपुर। जिलाधिकारी और एसपी सुल्तानपुर ने धर्मगुरुओं को एकजुट कर कोरोना जैसी महामारी से लड़ने का प्लान बनाया है। जिलाधिकारी सी इंदुमती ने कहा कि अब समाज का लीडर होने के नाते इन्हें अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ेगा। एसपी ने कहा धर्मगुरु होने के नाते आपको समाज के लोगों को यह बताना और जागरूक करना जरूरी है कि वो कोविड-19 से अपनी बचाव करें।

तो क्या सुल्तानपुर प्रशासन हो रहा फेल

#सुलतानपुर_जिला_प्रशासन का धर्मगुरुओं के कंधे पर बंदूक रखकर फायर करने का यह फैसला हास्यास्पद लगता है। जहां एक ओर कोरोना से बचने के लिये सरकार अरबों रूपये खर्च कर रही है वहीं मार्केट हो या कोई अन्य जगह हर ओर सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ते साफतौर पर देखा जा सकता है। ऐसे में लोगों का सरकारी मशीनरी की नाकामी पर ध्यान न जाये इसके लिये सुल्तानपुर के अधिकारियों ने यह नया राग अलापना शुरू कर दिया है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›