Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर में कोरोना से पहली मौत, जिले में एहतियात बरतने को तैय्यार नहीं लोग, कुल संक्रमित 93
  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

सुल्तानपुर। जिले में कोरोना पॉजीटिव की मौत होने से प्रशासन व अधिकारियों ने व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करनी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि दोस्तपुर निवासी 82 वर्षीय लक्ष्मी नारायण मिश्र का इलाज SGPGI में चल रहा था, अचानक तबियत बिगड़ी और मौत ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया। लक्ष्मी नारायण मिश्र हीरावती इंटर कालेज, दोस्तपुर के प्रबंधक थे और समाज में अच्छी छबि के व्यक्ति थे।

सुल्तानपुर में कोरोना से पहली मौत, जिले में एहतियात बरतने को तैय्यार नहीं लोग, कुल संक्रमित 93

नहीं मान रहे सुत्लानपुर के लोग, पुलिस मौन

कोरोना जैसी घातक बीमारी के बावजूद लोग नहीं मान रहे हैं और सड़कों पर बेखौफ निकलते हुये देखे जा रहे हैं। न तो पुलिस ही इन पर शिकंजा कस पा रही है और न ही प्रशासन इनपर कोई कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में अगर कोराेना का संक्रमण तेज हुआ तो पूरे जनपद के लिये बेहद मुश्किलों का सवाल खड़ा हो जायेगा।

अब तक पाये गये 93 मरीज

आपको बता दें कि सुल्तानपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 93 हो गई है इसमें से 50 लोगों का कोविड केयर में इलाज चल रहा है।

गुरुवार को मेडिकल फैसिलिटी सेंटर के प्रभारी डॉ.गोपाल प्रसाद रजक व डॉ.राजेश मिश्रा की देखरेख में 116 लोगों के सैम्पल लिए गए। जिले में अब तक 2268 लोगों को कोरोना संदिग्ध मानकर सैम्पल लिया जा चुका है। इसमें से 2136 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। अब तक 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं दूसरे चरण में आई 94 की रिपोर्ट में चार नए कोविड-19 मरीज पाए गए हैं। अब तक कुल 43 लोगों को मुक्त किया जा चुका है। 50 लोगों का कोविड केयर में इलाज चल रहा है। अभी 152 सैम्पलों की रिपोर्ट आना बाकी है। -डॉ.सीबीएन त्रिपाठी, सीएमओ सुल्तानपुर

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुल्तानपुर में दूसरे चरण में 94 सेम्पल की आई रिपोर्ट में चार लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कटका खनुहाज निवासी 24 वर्षीय युवक, करौंदीकला थाना क्षेत्र के समौली निवासी 25 वर्षीय युवक व उसकी 55 वर्षीय मां कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं। तीनों लोग दिल्ली से आए हुए हैं। वहीं मुम्बई से आए प्रतापपुर कमैचा क्षेत्र के नगर पंचायत कोइरीपुर चांदा के आर्यनगर मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

यह श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुम्बई से वाराणसी होकर सुलतानपुर को आया था। जहां पहले लाकडाउन के शुरूआती दौर में 25, मध्य में 50 लोगों या उससे कुछ अधिक को कोरोना संदिग्ध मानकर सैम्पल लिए जाते थे। अब सौ से अधिक कोरोना संदिग्धों के प्रतिदिन सैम्पल लिए जा रहे हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›