Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर सेमिनार हुआ बदनावर | सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा है। इसलिए हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाए। ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें। नशा करके वाहन नहीं चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करें। सीट बेल्ट का उपयोग करें। यह बात आईजी पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित सेमीनार में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सीबी सिंह ने कही। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का भी थाना प्रभारी ने सरलता से जवाब देकर बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया। अतिथि स्वागत संस्था प्राचार्य गिरधारलाल सिर्वी एवं संस्था डायरेक्टर मंजू सिर्वी ने किया। संचालन नेहा चौहान ने किया। आभार कोमल जोशी ने माना।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›