Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के प्रयास के मामले में दो दोषियों को सजा, जुर्माना भी
शुक्रवार को सिविल कोर्ट में एडीजे 16 रंजीत कुमार सिंह ने हत्या के प्रयास के मामले में दो दोषियों को अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई है। एक आरोपी सुरेंद्र सिंह को 7 साल कैद व 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।वही 324 के तहत एडीजे 16 ने दूसरे अभियुक्त बिरजा सिंह को 2 साल की सश्रम कारावास एवं 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक अजय सिंह थे।अपर लोक अभियोजक अजय सिंह ने बताया कि 6 मई 2012 को हसनबाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली शारदा देवी एवं रविंद्र सिंह पर रामी से जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में स्थानीय थाना में 8 साल पहले एक एफआईआर दर्ज कराया गया था। जिसमें गांव के ही सुरेंद्र सिंह एवं बिरजा सिंह को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में 7 गवाहों की गवाही हुई। अपर लोक अभियोजक अजय सिंह ने बताया कि एडीजे 16 रंजीत कुमार सिंह ने दोनों दोषियों को सजा सुनाई है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›