Report by : editor
Published at :
10वीं की छात्रा को शिक्षक ने लताड़ा तो कूद गई छत से
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर। कैंट बोर्ड के छावनी परिषद बालिका जूनियर हाईस्कूल में क्लास की मॉनीटर समेत तीन छात्राओं के कहने पर शिक्षक द्वारा जलील किये जाने से तंग आकर हाईस्कूल की छात्रा ने स्कूल की पहली मंजिल से कूद गई। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को तुरंत प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा खतरे से बाहर है। छात्रा का वीडियो वायरल होने के बाद रेलबाजार पुलिस हरकत में आई और स्कूल जांच करने पहुंची और छात्रा के भी बयान दर्ज किये।

मीरपुर कैंट निवासी शिवानी तिवारी 10वीं की छात्रा है। छात्रा ने बताया कि शिक्षक घनश्याम उसे कई दिनों से जलील कर रहे थे साथ ही उसे क्लास से बाहर भी निकाल देते थे। शिक्षक व बच्चे उसे तरह-तरह की बातें कहकर इतना जलील करते थे कि उसने आत्महत्या के लिए स्कूल की पहली मंजिल की छत से नीचे छलांग लगा दी। छात्रा के छत से कूदते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को ग्वालटोली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, छात्रा की उसी स्कूल के 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छोटी बहन ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद मां और परिवार के अन्य लोग हॉस्पिटल पहुंचे। मामले की जानकारी मिलते ही रेलबाजार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहले कॉलेज में मौका-मुआयना किया। इसके बाद साथी छात्राओं और स्कूल प्रबंधन के साथ छात्रा का पक्ष सुना। पुलिस का कहना है कि अगर परिजन द्वारा कोई तहरीर प्राप्त होती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›