बहादुरपुर|थाना क्षेत्र के सैदनगर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में बोरे में बंद युवती की शव मामले में 12 दिन बाद भी बहादुरपुर थाना की पुलिस को कोई सुराग नहीं लग सकी है। स्थानीय लोगों में दहशत के बीच चर्चा का बाजार अब भी बना हुआ है। आखिर किसने इस 30 वर्षीय युवती की हत्या कर बोरी में बंद कर यहां फेंक दिया? जिसकी 12 दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया। शव की कोई पहचान नहीं होने पर बहादुरपुर थाने की पुलिस के प्रति स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है कि आखिर कौन थी, 30 वर्षीय लड़की कि जिसकी दरिंदों ने हत्या कर बोरी में बंद कर यहां सुनसान इलाके में लाकर फेंक दिया। स्थानीय लोग में चर्चा हो रही है कि उस 30 वर्षीय युवती की शव को कुछ दरिंदों ने कोई गलत काम भी किया है? जिसे छुपाने के लिए उसे बेरहमी से हत्या कर बोरी में फेंक दिया था कि कोई पहचान ना हो सके।
12 दिन बाद भी बोरी में मिली लाश की गुत्थी अनसुलझी
Report by : eradioIndia.com
Published at :
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

