• मेरठ
  • खैरनगर में 14 दवा कारोबारियों से 40 लाख की धोखाधड़ी, दुकान बंद कर फरार हो गया संचालक; FIR दर्ज

    e radio india general news

    मेरठ के खैरनगर स्थित भानू फार्मा बाबा मेडिमाल ने नोएडा की फार्मा कंपनी सहित 14 दवा कारोबारियों से 40 लाख रुपये की दवाएं मंगाईं। बाद में भुगतान करने से इन्कार कर दिया। सभी ने भुगतान का तकादा किया तो आरोपी दुकान बंद कर भाग गया। देहली गेट थाने में आरोपी फार्मा कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गौतमबुद्धनगर निवासी जय मेडिकल एजेंसी के प्रबंधक विशाल उपाध्याय, मेरठ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल और होलसेलर एंड रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने तहरीर दी। पीड़ित 13 फार्मा कंपनियों के प्रबंधकों ने भी शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी फर्मों ने भानू फार्मा को 40 लाख रुपये की दवाएं सप्लाई की थीं। नोएडा की कंपनी का ऑर्डर कंपनी के प्रतिनिधि विकास कुमार ने दिया था।

    ऑर्डर डिलीवर होने के बाद भानू फार्मा ने नोएडा की कंपनी को केवल तीन लाख रुपये का भुगतान किया। इसके बाद बाकी भुगतान नहीं दिया गया। इसी तरह खैरनगर की 13 फार्मा कंपनियों से भानू फार्मा ने 30 लाख रुपये की दवाएं लीं। इनका भी भुगतान नहीं किया गया। आरोपी ने कॉल उठाना भी बंद कर दिया। फार्मा कंपनियों के प्रबंधकों ने बताया कि भानू फार्मा का लाइसेंस नीतू सिंह पत्नी विश्वेंद्र सिंह निवासी रोशनपुर डोरली के नाम है। वह अपने पति के साथ इसका संचालन करती हैं। उनका भाई रोहित केन निवासी सरस्वती विहार भानू फार्मा कंपनी के लिए दवाओं का क्रय-विक्रय करता है।

    देहली गेट पुलिस ने विशाल उपाध्याय की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ थाना देहली गेट पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins