Report by : Shivani Mangwani
Published at :
18+ Covid Vaccination से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों का इनकार Close up of Covid-19 vaccine - vials and syringe. Glass bottles on a reflective surface
विज्ञापन
विज्ञापन

18+ Covid Vaccination: 2.45 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन

1 मई 2021 से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो जाएगा। इस दौरान 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कल से टीका लगाया जाएगा। कोविन एप और अरोग्य सेतु एप पर इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं। वहीं अधिकतर राज्यों में वैक्सीन की कमी के चलते वैक्सीनेशन का कार्यक्रम रोक दिया गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में यह टीकाकरण अभियान रोका गया है। इन राज्यों की तरफ से कहा गया है कि वैक्सीन की कमी और पूरी तैयारी नहीं होने के साथ-साथ कई अन्य वजह के चलते 18+ के लिए टीकाकरण रोका जा रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी तीन दिनों के लिए वैक्सीन की कमी चलते टीकाकरण रोक दिया गया है।

तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए 2.45 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने पंजीकरण किया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 1.37 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने 28 अप्रैल को पंजीकृत किया गया, जबकि 29 अप्रैल को 1.04 करोड़ से अधिक पंजीकृत किया गया।

वही ये भी बता दें कि भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है. कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार को देखते हुए लोग जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगवाना चाहते है हालांकि, वैक्सीन की कमी एक बड़ी चुनौती है. इस बीच महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य पहले ही कह चुके हैं कि 1 मई से 18+ के लिए वैक्सीनेशन शुरू नही कर पाएंगे।

छत्तसीगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी उठाया वैक्सीन कमी का मुद्दा

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्यों में वैक्सीन की कमी से अवगत कराया। खत में उन्होंने लिखा कि वैक्सीन की कमी के चलते कल से शुरू होने वाले टीकाकरण में 18 ऊपर के लोगों में आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों को पहले टीका लगाया जाए। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था कि 30 अप्रैल तक भी वैक्सीन मिल जाती है तो एक मई से टीकाकरण शुरू हो जाएगा।

बिहार में साफ नहीं है स्थिति

बिहार में भी अभी साफ नहीं हुआ है कि वहां 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए कल से वैक्सीनेशन शुरू होगा या नहीं। यहां पर 18 से 45 वर्ष के लोगों की संख्या पांच करोड़ 47 लाख है। प्रदेश के पास वैक्सीन लगाने की पूरी तैयारी है, लेकिन टीका लगाने की स्थिति साफ नहीं है। कोविशील्ड की एक करोड़ डोज के लिए आर्डर दिया गया है। यहां पर एक महीने में मिलने वाली डोज की संख्या के आधार पर राज्य सरकार टीकाकरण की संख्या निर्धारित कर लेगी। आठ हजार टीकाकरण केंद्र बनाने की तैयारी है।

दिल्ली में 18+ को वैक्सीन लगाने को लेकर सीएम ने कही ये बात

बात अगर राजधानी दिल्ली की करें तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कह दिया है कि अभी राज्य को वैक्सीन नहीं मिली नही है। सीएम ने कहा कि जैसे ही वैक्सीन आएगी वैसे ही आगे की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से अभी लाइनों में ना लगने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो कंपनियों की वैक्सीन है। दोनों कंपनियों को 67-67 लाख वैक्सीन के लिए ऑर्डर दे दिए गिए हैं जोकि तीन महीने में आएगी। ऐसे में अगले कुछ दिनों की भीतर की राज्य के पास 3 लाख वैक्सीन आ पाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि सभी लोग टीकाकरण केंद्र पर बेवजह भीड़ नहीं लगाए।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›