Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
24 से दिल्ली के लिए रात में एक और ट्रेन भोपाल एक्स. से पौने दो घंटे जल्दी पहुंचेगी
अनुराग शर्मा | भोपाल .भोपाल के यात्रियों को 24 जनवरी से रात के समय नई दिल्ली जाने के लिए एक और ट्रेन मिल जाएगी। इस ट्रेन का नाम है-20805-20806 विशाखापट्‌टनम-नई दिल्ली-विशाखापट्‌टनम (एपी एसी एक्सप्रेस)। इस ट्रेन के नए नंबरों व बदले हुए टाइम-टेबल से चलने के बाद भोपाल एक्सप्रेस में यात्रियों का दबाव कम हो सकेगा। एपी एसी एक्सप्रेस भोपाल स्टेशन पर 10 मिनट का हॉल्ट लेकर रवाना होगी, जो भोपाल एक्सप्रेस की तुलना में पौने 2 घंटे पहले नई दिल्ली पहुंचा देगी।
जबकि भोपाल एक्सप्रेस हबीबगंज से सिर्फ हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक जाती है। अभी 22415 विशाखापट्‌टनम- नईदिल्ली एपी एसी एक्सप्रेस सुबह 7:20 बजे भोपाल आती है। 22416 नई दिल्ली-विशाखापट्टनम शाम 5:35 बजे भोपाल आती है। लेकिन अब इस ट्रेन का नंबर और शेड्यूल बदल जाएगा।
यह ट्रेन नई दिल्ली तक जाएगी
इमरजेंसी कोटा भी…. डीआरएम उदय बोरवणकर का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के हिसाब से ही रेलवे ने ट्रेन के नंबर व टाइम-टेबल में बदलाव किया है। जल्द ही इस ट्रेन की तीनों श्रेणियों में करीब 20 से 25 के बीच इमरजेंसी कोटे की सीटें भी भोपाल मंडल को मिल जाएंगी।
ऐसा है किराए का गणित …. दिल्ली जाने के लिए भोपाल एक्सप्रेस का एसी -3 का किराया 1,080, एसी-2 का िकराया 1520 और एसी-1 का किराया 2540 रुपए है। वहीं इन तीनों श्रेणी में एपी एसी एक्सप्रेस का किरायाा क्रमश: 1090 रुपए, 1535 रुपए और 2565 रुपए है।
एपी एसी एक्सप्रेस और भोपाल एक्सप्रेस का शेड्यूल
ट्रेन का नाम भोपाल से प्रस्थान आगमन इतने घंटे का सफर
हबीबगंज-हजरत निजामुद्दीन रात 9:20 सुबह 8:00 10.40
विशाखापट्‌टनम-नई दिल्ली रात 9:40 सुबह 6:35 8.55
हजरत निजामुद्दीन-हबीबगंज रात 8:55 सुबह 7:05 10.10
नई दिल्ली-विशाखापट्‌टनम रात 8:15 सुबह 4:15 8.00
ट्रेन के नए नंबर व टाइम-टेबल 23 व 25 जनवरी से प्रारंभिक स्टेशनों से लागू होंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

24 से दिल्ली के लिए रात में एक और ट्रेन भोपाल एक्स. से पौने दो घंटे जल्दी पहुंचेगी
 भोपाल के यात्रियों को 24 जनवरी से रात के समय नई दिल्ली जाने के लिए एक और ट्रेन मिल जाएगी।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/36IO0dr

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›