Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अखिल विद्या समिति की बैठक नगर के गान्धारी सरोवर के अतिथि गृह में आयोजित हुई जिसमें बजट में हस्तिनापुर परीक्षितगढ़ को पर्यटन विकास को विशेष सौगात देने पर समिति ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

अखिल विद्या समिति ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

समिति अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने कहा कि 25 वर्षो से अखिल विद्या समिति सरकार से महाभारत कालीन हस्तिनापुर को द्रोपदी के शाप से मुक्ति की मांग करती रही है, वही राजा परीक्षित की राजधानी परीक्षितगढ़ को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की मांग करती रही है।
पिछले 2 वर्ष पहले समिति द्वारा ने पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रोजेक्ट तैयार किये जिन्हें भारत सरकार ने पँख लगा दिए हैं पहली बार भारत सरकार ने महाभारत काल की राजधानी की ओर ध्यान दिया। पर्यटन स्थलों के विकास का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अखिल विद्या समिति सरकार प्रधानमंत्री जी,वित्तमंत्री,पर्यटन मंत्री,सांसद राजेन्द्र अग्रवाल,विद्यायक दिनेश खटीक, पर्यटन अधकारियों सहित सभी सहयोगी साथियों कार्यकर्ताओ आदि का आभार व्यक्त किया। समिति के सभी सदस्यों से भविष्य में सहयोग करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता चौधरी रामपाल सिंह व संचालन स्वाति चौधरी ने किया।

इसअवसर पर Gsdn कॉलेज के सचिव सचिन त्यागी प्राचार्य अशोक राठी, पूनम रुहेला, आलोक त्यागी, संगीता प्रजापति, रेखा सैनी, नन्द किशोर पप्पू, सन्तराम सैनी, निर्मला वर्मा, सीमा गौतम, पिंकी रानी, काजल चौधरी, रश्मि, निधि, राहुल शर्मा,आयूब, रामफल गुर्जर, महकार गुर्जर, रामअवतार गुर्जर, उषा त्यागी, मोहित शर्मा, छवि भावना शर्मा महविश आदि उपस्थित रहे।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›