Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद प्रथम, रंजन द्वितीय व सौरभ को मिला तृतीय स्थान युवा दिवस के अवसर पर अमरपुर शहर के ज्ञान निकेतन कोचिंग सेंटर में इंटर के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज में सिलेबस के अनुसार से प्रश्न पूछा गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भदरिया गांव के गोविंद कुमार, द्वितीय स्थान अमरपुर के रंजन कुमार एवं तृतीय स्थान मालदेचक गांव के सौरभ कुमार को मिला। जिन्हें डायनामिक इंडिया ग्रुप के संगठन प्रभारी सह समाजसेवी सन्नी कुमार के हाथों शील्ड एवं मेडल देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

मौके पर उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए सन्नी कुमार ने कहा कि मंजिल पर पहुंचने के लिए कभी काटों से घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि कांटे ही तो हमारी कदमों को मंजिल की और बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। सारे विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि मंजिल तक पहुंचाने में इनकी सबसे बड़ी भूमिका होती है। मौके पर ज्ञान निकेतन कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रितेश रंजन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ही उनके आदर्श हैं, उनकी कही हुई बातें हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

वहीं सन्नी कुमार ने बताया कि ज्ञान निकेतन कोचिंग संस्थान में ऐसे दर्जनों बच्चे हैं, जो दूर से आते हैं और पढ़ाई के लिए गरूक हैं। इस अवसर पर डायनामिक इंडिया ग्रुप के नगर अध्यक्ष जय किशन कुमार, अंकित कुमार, प्रिंस, विकाश, युवराज, छोटू, आंचल कुमारी, सोनम कुमारी, मोनिका कुमारी, रजनी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

गोविंद प्रथम, रंजन द्वितीय व सौरभ को मिला तृतीय स्थानगोविंद प्रथम, रंजन द्वितीय व सौरभ को मिला तृतीय स्थानक्विज प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

गोविंद प्रथम, रंजन द्वितीय व सौरभ को मिला तृतीय स्थानगोविंद प्रथम, रंजन द्वितीय व सौरभ को मिला तृतीय स्थानइस अवसर पर नगर अध्यक्ष समेत अन्य रहे उपस्थित

ट्रॉफी के साथ प्रतियोगिता में विजयी छात्र।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

गोविंद प्रथम, रंजन द्वितीय व सौरभ को मिला तृतीय स्थान
Amarpur News – govind i ranjan ii and saurabh got third place

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/37SlZAm

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›