Report by : editor
Published at :
मेरठ। ह्यूमन सेफ्टी एण्ड एण्टी करप्शन मिशन ने गांव जटोली में विपिन बहादुर तहसील अध्यक्ष सरधना मनोज रमन सचिन सरधना के प्रयासों से मानव सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार विरोधी मिशन की मीटिंग का आयोजन किया।

कार्यक्रम में गांव के लोग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के कार्यों के बारे बताकर जागरूक किया गया और संस्था से जुड़ने की अपील की गई। इस मीटिंग में आनंद सिंह अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश), कमल सिंह (मण्डल अध्यक्ष मेरठ), सतीश सिद्धार्थ (जिला अध्यक्ष मेरठ), नरेश गौतम (मंडल कोषाध्यक्ष मेरठ), उदय राज (उपाध्यक्ष जिला मेरठ), डॉ प्रेम कुमार, बॉबी एवं जटोली के ग्रामीण मौजूद रहे।

