Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन

Image result for pm president

30 जनवरी को नई दिल्ली स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर जिले के छात्र राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के सम्मुख अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से भेंट करेंगे। विदित हो कि गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति राजघाट एवं जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पिछले साल टीपी कॉलेज जिलास्तरीय गांधी क्विज का आयोजन किया गया था।
जिसमें 16 छात्रों का चयन किया गया था। चयनित छात्र गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के द्वारा 22 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित 10 दिवसीय मूल्य निर्माण शिविर में भी भाग लेंगे। छात्र नेशनल डीएवी पब्लिक स्कूल उदाकिशुनगंज के निदेशक सज्जनदेव कुमार एवं शिक्षिका नम्रता सुशील की के साथ 20 जनवरी को दिल्ली रवाना होंगे। इन बच्चों को सोमवार को डीएम भी समाहरणालय सभाकक्ष में पुरस्कृत करेंगे। दिल्ली जाने वाले छात्रों में उदाकिशुनगंज से आदिति सिंह एवं प्रज्ञा भारती, गम्हरिया से जयकृष्ण कुमार, प्रशांत कुमार, मौसम प्रिया एवं अमित कुमार, बिहारीगंज से अंकित कुमार, अपर्णा शर्मा, प्रीतम राज एवं कृष्णा कुमार, आलमनगर से मौसम कुमारी, चांदनी कुमारी, बिट्टू कुमार हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›