Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
इस जुगाड़ से कबाड़ डस्टबिन बनी खूबसूरत दुकान
भोपाल| दो साल पहले शहर से करीब 4000 डस्टबिन हटाए थे, जो इधर-उधर पड़े हुए थे। एेसे में नगर निगम ने इन कबाड़ के डस्टबिन को जुगाड़ से एक खूबसूरत दुकान में तब्दील कर दिया है। निगम इसे किसी दिव्यांग व्यक्ति को संचालन के लिए देगा। एेसी 85 और दुकानें तैयार की जाएंगी। इसे बनाने में 35 हजार खर्च हुए हैं।
चर्चा में आया आइडिया…
निगम उपायुक्त विनोद शुक्ला बताते हैं कि वर्कशाप प्रभारी बृजराज सिंह सेंगरकबाड़ से जुगाड़ के तहत रेडियो बनाने वाले पवन देशपांडे के साथ वे इन डस्टबिनों के उपयोग को लेकर चर्चा कर रहे थे, तभी यह आइडिया आया। निगम कमिश्नर बी विजय दत्ता ने कहा कि हर वार्ड के लिए एक दुकान तैयार करने को कहा।
ख्याल इनका भी…रात में सफाई मेंं जुटे कामगारों को पिलाई चाय
इस जुगाड़ से कबाड़ डस्टबिन बनी खूबसूरत दुकान
कड़कड़ाती सर्दी में रात में शहर की सफाई में लगे 400 कामगारों के प्रति सम्मान का भाव जताने के लिए शनिवार देर रात नगर निगम अपर आयुक्त राजेश राठौड़ उनके लिए चाय लेकर पहुंचे। राठौड़ के साथ निगमकर्मी पंकज खरे और योगेश दुबे भी थे। फतेहगढ़ स्थित एक दुकान से चाय खरीदी और दो ग्रुप में शहर में निकल गए। एक ग्रुप ने चौक, जुमेराती से बैरागढ़ तो दूसरे ग्रुप ने न्यू मार्केट, एमपी नगर, बिट्टन मार्केट की तरफ रूख किया। सड़क पर जहां भी कामगार सफाई करते हुए मिले उन्हें चाय पिलाई। राठौड़ ने कहा कि बीच-बीच में कामगारों के उत्साहवर्धन के लिए एेसे प्रयास जारी रखे जाएंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

इस जुगाड़ से कबाड़ डस्टबिन बनी खूबसूरत दुकान
डस्टबिन से नगर निगम 85 और दुकानें बनाएंगा।
इस जुगाड़ से कबाड़ डस्टबिन बनी खूबसूरत दुकान
A beautiful shop became a dusty dustbin by this jugaad

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/30dEj4g

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›