• देश
  • Atiq Ahmad; को पार्टनरों ने दिया धोखा, फोन उठाना किया बंद

    13 10 374329079internet 3 jpg

    ई रेडियो इंडिया

    माफिया अतीक अहमद से जुड़ी एक न एक खबर सामने आती जा रही है… माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के बाद एक और नया खुलासा हुआ है। यूपी सरकार के माफिया के खिलाफ जारी अभियान की जद में अतीक अहमद गैंग आया तो राजस्थान और गुजरात के उसके पार्टनर भी उसे धोखा देने लगे। यहां तक कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद तो सबने अतीक का फोन उठाना भी बंद कर दिया था।

    आपको बता दें कि माफिया अतीक ने साबरमती जेल में रहने के दौरान गुजरात समेत पांच राज्यों में करीब 1500 करोड़ रुपये संपत्तियों में निवेश किए थे। वहीं उसकी संपत्तियां गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली और मुंबई में होने के पुख्ता सबूत पुलिस को मिल गए हैं। इसके अलावा अहमदाबाद के रहने वाले नीरज बोरा और उसके बेटे अली रजा के साथ भी अतीक ने कई धंधों में पार्टनरशिप की थी।

    _______________________

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins