• राजनीति
  • Mayawati: मायावती ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- भाजपा के छलावे से बाहर निकले जनता

    Mayawati Modi jpg

    ई रेडियो इंडिया

    यूपी निकाय चुनाव में घमासान तेज हो गया है… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार अभियान में जुटे हैं… सीएम योगी रोजाना जनसभाएं कर रहे हैं… समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी सक्रिय दिख रहे हैं। लेकिन बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला।

    मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा हो या सपा सत्ताधारी पार्टियां… सभी सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के अलावा साम, दाम, दंड, भेद आदि अनेकों हथकंडे चुनावों में अपनाती हैं। उन्होने कहा कि अगर लोग अपनी दिन-प्रतिदिन की मुसीबतों, जंजालों, जुल्म-ज्यादती व लगातार दुष्कर होते जीवन व असुरक्षा आदि से मुक्ति चाहते हैं तो उन्हें भाजपा सरकार के लुभावने वादे एवं कागजी दावों आदि के छलावे से बाहर निकलना होगा।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins