E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

Sargam Art Cultural Society ने आयोजित किया टैलेंट शो
मेरठ

Sargam Art Cultural Society ने आयोजित किया टैलेंट शो

Sargam Art Cultural Society के बैनर तले एक कार्यक्रम मेरठ गौरव टैलेन्ट शो एण्ड बेस्ट मीडिया अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन PL Sharma Smarak निकट बच्चा पार्क मेरठ में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाज सेवी मन्सूरूल इस्लाम ने फीता काट कर किया और कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ववलित कर अलपना त्यागी द्वारा व शालीनि जौहरी ने सरस्वती वंदना से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सरदार मंजीत सिंह कौछड़ व पुरूस्कार वितरिण अनवर चैधरी द्वारा किया गया।

पत्रकारों को भी Sargam Art Cultural Society ने किया सम्मानित

कार्यक्रम में देश के चौथे स्तम्भ पत्रकार बंधुओं को बेस्ट मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मौ. अशरफ व शहज़ाद उस्मान ने किया। कार्यक्रम में विशिष्टि अतिथि के रूप में सरताज गाज़ी, हश्मे आलम, महताब आलम, सन्ना ख़ान, सलमान कैटर्स, रिहान अहमद, कोच अतहर अली, इस्हाक़ मन्सूरी, सन्तराम पाण्डेय, दिनेश चन्द्रा, सलीम ख़ान हिन्दुस्तान, विनोद गोस्वामी, अजय चौधरी, त्रिनाथ मिश्र, आसिफ अनवर वारसी, शिवम गोस्वामी, साजिद सिकन्दर, शिवम आई नेक्सट आदि ने भाग लिया।

युगल गायन में असलम गुड्डू-निशा कश्यप रहे प्रथम

कार्यक्रम में युगल गीतों में प्रथम स्थान पर असलम गुड्डू-निशा कश्यप, द्वितीय अहसान इलाही उर्वशी चै0, तृतीय बल्लू सेठ-बीना सहगल और एकल गीत में प्रथम स्थान पर शाहिद अन्सारी, द्वितीय अहसान इलाही, तृतीय बबलू राजा रहे।

Sargam Art Cultural Society के कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा शालिनी जौहरी, अज़रा ख़ान, बीना सहगल, सिमरन सैफी, जुनैद फारुकी, शहज़ाद उस्मान, सागर हिन्दुस्तानी, अदनान, दिलशाद आलम, नदीम भारती, अहसान इलाही, रवि, शानू, उर्वशी चौधरी, संगीता, रियासत एक से बढ़कर एक गायन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समाँ बांधा।

Sargam Art Cultural Society द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलशाद मन्सूरी, अहसान इलाही, नवाबुद्दीन एडवोकेट, नदीम भारती, अज़रा ख़ान, रियाज़ ख़ान, अनवर जमाल, राजा ऐजाज़, शीबा, सुनीता मण्डल, दिलशाद आलम आदि मौजूद रहे व सरगम आर्ट कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष जुनैद फारुकी व सैकेट्री शहज़ाद उस्मान ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को हृदय से आभार प्रकट किया।

A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।