करीना कपूर के साथ मुंह बनाता दिखा जेह, लोगों ने कहा- आजकल हमने अंबानी ऐप डाउनलोड कर लिया है

kareena kapoor khan once donned a barely there bikini while doing hot yoga flaunting her perfectly toned thighs curvaceous midriff in these rare pics 001

नई दिल्ली। जामनगर में तीन दिनों का आयोजन अब खत्म हो चुका है। इस फंक्शन को अटेंड करने के बाद अब सभी कलाकार घर लौट रहे हैं। करीना और सैफ भी अपने बच्चों के साथ वहां से निकले और कैमरे में जेह की कुछ क्यूट झलकियां कैप्चर हुई हैं।

खेलें और जीतें!शाहरुख खान ने ऋषि कपूर के साथ किस फिल्म में अभिनय किया?

जामनगर में 3 दिनों का महा आयोजन खत्म हो चुका है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग पर फिल्मी सितारों की खूब धूम रही और अब सभी धीरे-धीरे वहां से अपने घर की ओर रवाना हो रहे हैं। यकीनन इन सितारों के लिए ये मौका बेहद खास रहा क्योंकि अमूमन शादियों या इवेंट पर ये कलाकार अपने बच्चों को लेकर नहीं पहुंचते। हालांकि इस इवेंट में पूरे परिवार को आमंत्रित किया गया था और सभी फिल्मी सितारे अपनी पूरी फैमिली के साथ इस मौके पर शरीक हुए। अब इस इवेंट का कार्यक्रम खत्म हो चुका है और अब यहां से लौटते नजर आ रहे हैं। इस वक्त करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे जेह की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिसमें उनका लाडला मुंह बनाता दिख रहा है।

इन तस्वीरों और वीडियो में करीना अपने छोटे बेटे जेह का हाथ थाम रखी हैं और परेशान जेह मुंह बनाता दिख रहा है। करीना और सैफ के साथ जेह, तैमूर और करिश्मा भी नजर आ रही हैं। अब इन झलकियों को देखकर लोगों ने कई सारे कॉमेंट्स किए हैं।

‘जेह सोच रहा होगा कि ये क्या नौटंकी है रोज रोज’

एक ने कहा- इंस्टाग्राम खोलते ही जामनगर पहुंच जाती हूं। एक और ने कहा- जेह सोच रहा होगा कि ये क्या नौटंकी है रोज रोज। एक यूजर ने लिखा है- ऐसा लग रहा है कि हमने आजकल अंबानी ऐप डाउनलोड कर ली है। एक और यूजर ने लिखा- लगता है यहां से जाते हुए जेह बाबा को मजा नहीं आ रहा। एक और ने लिखा- कुछ भी कहो, जेह बहुत क्यूट लगता है।