• देश
  • शिवपाल यादव बदायूं से नहीं लड़ना चाहते चुनाव, बेटे आदित्य को टिकट दिलाने का देंगे प्रस्ताव

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic

    संभल। यूपी के संभल स्थित बबराला में समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में बदायूं सीट से उनके बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव रखा गया।
    इस पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सहमति पर आदित्य यादव को बदायूं सीट से प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजेंगे। उम्मीद है कि आदित्य को प्रत्याशी बना दिया जाएगा। अभी तक तो सिर्फ शिवपाल सिंह यादव ही बेटे आदित्य यादव को लोकसभा क्षेत्र की सियासत में सक्रिय करने का मन बनाए थे, लेकिन अब पार्टी के पदाधिकारी भी इसमें जुट गए हैं।
    बबराला में मंगलवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रस्ताव रखा गया कि बदायूं लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाया जाए। सभी ने उनका समर्थन किया। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने मंच से कहा, “बदायूं सीट शुरू से ही नेताजी के परिवार की पसंदीदा सीट रही है। बदायूं लोकसभा सीट से मुझे प्रत्याशी बनाने की चर्चा बनी हुई है, पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मेरा नाम घोषित किया था। बबराला से बदायूं, बिसौली व लोकसभा क्षेत्र में अन्य चार स्थानों पर कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुका है। वहां भी आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पहले ही आ गया है।”

    उन्‍होंने कहा कि बबराला में कार्यकर्ताओं की स्वीकृति के बाद आदित्य को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव बनाकर वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजेंगे। इस पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, उस पर अमल किया जाएगा। पहले चाचा के लिए काम करने में थोड़ी हिचक रहती। आदित्य के लिए और काम किया जाएगा।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 min