• फीचर्ड
  • हरियाणा में बीजेपी ने जारी की 21 उम्मीदरों की दूसरी लिस्ट

    BJP

    हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई हैं। राज्य में एक चरण में 5 अक्तूबर को मतदान होगा जबकि उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 8 अक्तूबर को मतदान होगा। चुनावी परीक्षा से पहले भाजपा ने दो तो कांग्रेस ने तीन सूची जारी कर दी है। भाजपा ने अब तक 87 नाम नाम तय कर दिए हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ने अब तक 41 नामों पर मुहर लगाई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (आप) ने भी 29 चेहरे घोषित कर दिए हैं।

    भाजपा ने मंगलवार को 21 उम्मीदवारों वाली दूसरी सूची जार कर दी। इसमें विनेश फोगाट के सामने कैप्टन योगेश बैरागी को उतारा है। योगेश की सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार, वह पायलट रहे हैं। कैप्टन योगेश बैरागी भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और भाजपा खेल प्रकोष्ठ (हरियाणा) के सह-संयोजक भी हैं। इसके अलावा सूची में दो मुस्लिम चेहरों को भी जगह मिली है। फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद तो पुन्हाना से ऐजाज खान को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

    हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान होना है। चुनाव के लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी हुई। नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर होगी। वहीं, मतदान 5 अक्तूबर को होगा। नतीजे 8 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins