E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

IOC Congress
फीचर्ड

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ ने अपने पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आजकल अमेरिका के दौरे पर है। वह वहां से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच, पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

उदयपुर घोषणा पत्र के बाद वीरेंद्र वशिष्ठ ने पद छोड़ने का एलान किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा सौंपा। वशिष्ठ ने कहा कि उदयपुर घोषणा के अनुसार, मैंने इस भूमिका में पांच साल पूरे कर लिए हैं।’

बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेशी दौरों के मुख्य आयोजक वीरेंद्र वशिष्ठ थे। अमेरिका के दौरे का भी पूरा इंतजाम इन्होंने ही किया था। हालांकि अब इनके इस्तीफे से पार्टी को झटका लगा है।

A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।