• उत्तर प्रदेश
  • सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व इंस्पिरेशन इम्पैक्ट अवार्ड से हुए सम्मानित

    WhatsApp Image 2024 11 11 at 2.13.25 PM 1

    उन्नाव। माधव फाउंडेशन द्वारा नॉएडा के संडेल सुट्स लेमन ट्री होटल में आयोजित हेल्थ कांन्क्लेव एवं इंस्पिरेशन इम्पैक्ट अवार्ड -2024 के सेकंड एडिशन में उन्नाव पुलिस कंट्रोल रूम व 112 आर ओ आई पी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व को संस्था द्वारा इंस्पिरेशन इम्पैक्ट अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंसिपल कमिश्नर इनकम टैक्स जनाब एस. नैयर अली नजमी व प्रसिद्ध कवियत्री एवम लेखिका उर्वशी अग्रवाल उर्वी द्वारा दरोगा अनूप को प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था की संस्थापिका/अध्यक्ष चाँदनी धवन ने बताया कि कोरोना त्रासदी के वक़्त जरूरतमंदों को टेली कॉउंसलिंग के जरिये निःशुल्क चिकित्सीय सहायता प्रदान करवाने के उद्देश्य से सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व द्वारा संचालित एक दूजे के लिए स्ट्रेस सोल्यूशन्स एंड कोविड हेल्पलाइन जैसे सराहनीय कार्यों के लिए उनको हेल्थकेयर हीरो के रूप में पुरस्कृत किया गया है। वृक्ष रक्षा से जन सुरक्षा मुहिम चला रहे अनूप को ऑक्सीजन मैन ऑफ यूपी, ट्री मैन और डॉक्टर ऑफ़ ट्री के नाम से जाना जाता है।

    WhatsApp Image 2024 11 11 at 2.13.25 PM

    संस्था के मुख्य संरक्षक उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर विजय किशोर बंसल ने संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों और अवार्डी को बधाई दी। संस्था की अध्यक्ष और कार्यक्रम आयोजक चांदनी धवन ने बताया कि हेल्थ कांन्क्लेव में डॉ. विवेक कुमार गरोडिया (आई सर्जन), डॉ. आर. एस. चहल (स्पाइन सर्जन), डॉ.विश्रुत सिंह (चाइल्ड स्पेशलिस्ट) सहित देश प्रदेश से आये कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य से सम्बन्धित कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा की और बीमारी के कारणों व उपचार के विषय में लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रसिद्ध शायर व पूर्व पुलिस अधिकारी मोहम्मद अली साहिल, मन्नतें फाउंडेशन के संस्थापक/अध्यक्ष गौरव धवन, सीनियर सब इंस्पेक्टर रीना पाण्डेय सहित कई गणमान्यजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संस्था उपाध्यक्ष मोहित धवन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कार्यक्रम में चिकित्सकों के साथ उन कर्मवीर शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया है जो अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins