• ई-रेडियो इंडिया TV
  • धर्म
  • Bageshwar Dham Divya Darbar News: जानें अक कहां लग रहा दरबार

    Baba Bageshwar Dham Sarkar छत्तीसगढ़ में सुनाएंगे कथा

    Bageshwar Dham Divya Darbar News: बिना टोकन के लगाई जाएगी भक्तों की अर्जी, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगा रहे हैं दिव्य दरबार, जानें कैसे पहुंच सकते हैं दरबार और क्या है नियम

    Bageshwar Dham Divya Darbar News: पं. धीरेंद्र शास्त्री ने दिसंबर में होने वाले अपने कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस शेड्यूल में कहां उनकी कथाएं होंगी, कहां उनका दिव्य दरबार लगेगा, इन सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है. यहां आपको पं. धीरेंद्र शास्त्री के दिसंबर माह में होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है.

    Bageshwar Dham Divya Darbar News: गुरु दीक्षा महोत्सव का आयोजन

    7 दिसंबर को शिवपुरी के करेरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में ही सुबह 10 बजे से गुरु दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम होगा. धीरेंद्र शास्त्री निवास पर ही गुरु दीक्षा देंगे.

    पं. धीरेंद्र शास्त्री 9 से 12 दिसंबर ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में रहेंगे. यहां बालाजी का दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा. साथ ही यहां बिना टोकन नंबर का दिव्य दरबार लगाया जाएगा.

    लंदन और ऑस्ट्रेलिया का दौरा

    पं. धीरेन्द्र शास्त्री 13 से 21 दिसंबर के दौरान विदेश यात्रा पर पर रहेंगे. शुरू के 3 दिन लंदन में रहेंगे और बचे आखिरी 3 दिन ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे.

    विदेश से लौटेंगे बागेश्वर धाम

    पं. धीरेंद्र शास्त्री विदेश यात्रा के बाद 22 से 25 दिसंबर तक अपने गांव गढ़ा यानी बागेश्वर धाम की पावन धरती पर लौटेंगे.

    महाराष्ट्र में करेंगे हनुमंत कथा

    26 से 30 दिसंबर के दौरान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर से महाराष्ट्र में कथा करने जाएंगे. बता दें महाराष्ट्र के जलगांव में पं. धीरेन्द्र शास्त्री 5 दिवसीय हनुमंत कथा करेंगे, जहां महाराष्ट्र के लाखों भक्त कथा का श्रवण करेंगे.

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins