Report by : editor
Published at :
Suithakala News: छठवें दिन विसर्जन पर श्रद्धालुओं की आंखें नम, गूंजे जयकारे
विज्ञापन
विज्ञापन
Suithakala News: छठवें दिन विसर्जन पर श्रद्धालुओं की आंखें नम, गूंजे जयकारे

Suithakala News: समोधपुर के मध्य बाजार में श्री बाल गणेश चतुर्थी कमेटी द्वारा स्थापित गणपति बप्पा का सोमवार को छठवें दिन भव्य विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा की विदाई के साथ ही श्रद्धालुओं के बीच गहरा भावनात्मक माहौल देखने को मिला। “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से गांव की गलियां गूंज उठीं।

आरती के बाद शुरू हुआ विसर्जन जुलूस

विसर्जन से पहले गणेश भगवान की भव्य आरती की गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद डोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच बप्पा की शोभायात्रा निकली। श्रद्धालुओं ने भक्ति और उल्लास के साथ गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी।

व्यवस्थाओं में दिखा अनुशासन

कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्था कमेटी के संस्थापक राजकमल अग्रहरी, हर्ष सोनी, आकाश और रितिक ने संभाली। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

गांव गूंजा जयकारों से

विसर्जन जुलूस में गांव व आसपास के हजारों लोग शामिल रहे। श्रद्धालुओं में जोखू मौर्य, सुनील सोनी, आर्यन चौबे, गुरु प्रकाश, गंगा सोनी, कल्लू अग्रहरी, सनी सिंह, संदीप, सत्यम, वीरेंद्र चौरसिया, शिवा सोनी, कन्हैया, हरी प्रसाद, अभिषेक, रानू, आदर्श, सचिन सोनी, महिपाल, अरुण और अमित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

धार्मिक एकता का उदाहरण

गांव की गलियां भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गईं। छोटे-बड़े, महिला-पुरुष सभी श्रद्धालु बप्पा की विदाई में भावुक दिखाई दिए। आयोजन ने धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए लोगों को आस्था के रंग में रंग दिया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›