Report by : editor
Published at :
लोन मेले के उद्घाटन अवसर पर फीता काटते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ‘बंटी’। साथ में शाखा प्रबंधक प्रदीप तिवारी, रिलेशनशिप मैनेजर अन्नत शर्मा, निशान सिंह एवं अन्य मौजूद। लोन मेले के उद्घाटन अवसर पर फीता काटते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ‘बंटी’। साथ में शाखा प्रबंधक प्रदीप तिवारी, रिलेशनशिप मैनेजर अन्नत शर्मा, निशान सिंह एवं अन्य मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक का लोन मेला: नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन

शाहगंज (जौनपुर)। नगर के योगी तिराहा स्थित श्री नारायण ऑटो सेल ने सोमवार को एचडीएफसी बैंक द्वारा “लोन मेला” का आयोजन कलेक्टर गंज के राम लीला मंच के पास किया गया। कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र सिंह ‘बंटी’ ने फीता काटकर किया।

आयोजन की कमान शाखा प्रबंधक प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में रही, जबकि संचालन रिलेशनशिप मैनेजर अन्नत शर्मा एवं निशांत सिंह ने किया। इस दौरान वाहन, गृह, शिक्षा एवं पर्सनल लोन की विशेष योजनाओं की जानकारी उपस्थित ग्राहकों को दी गई।

शाखा प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने बताया कि बैंक की ओर से आसान ब्याज दरों पर विभिन्न श्रेणियों में लोन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आमजन को आर्थिक सहायता मिलेगी। मौके पर मनीष सिंह, वीरेन्द्र प्रजापति सहित बैंक टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›