Report by : News Desk
Published at :
A massive crowd of devotees flocked to the Hindu Conference 2025. A massive crowd of devotees flocked to the Hindu Conference 2025.
विज्ञापन
विज्ञापन
हिन्दू सम्मेलन–2025 में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शाहगंज। नगर क्षेत्र के श्रीराम बस्ती स्थित पक्का पोखरा के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को हिन्दू सम्मेलन–2025 का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, नगरवासियों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू धर्म, संस्कृति और समाज की एकता को मजबूत करना, आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं वक्ताओं ने हिन्दू समाज को संगठित रहने, संस्कारों के संरक्षण और युवाओं को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया।

आयोजन को सफल बनाने में कालीचरण जायसवाल, महेश लालवानी, अश्वनी अग्रहरि, मनोज पांडे, रूपेश जायसवाल, सिकंदर साहू, संजय मोदनवाल, वेदप्रकाश जायसवाल एवं धीरज पाटिल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण एवं सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभाग किया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›