Report by : News Desk
Published at : Updated at :
करीब 12 लाख की लागत से बनी 210 मीटर सड़क, आवागमन होगा आसान और सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 12 लाख की लागत से बनी 210 मीटर सड़क, आवागमन होगा आसान और सुरक्षित

पिपरौल में विधायक निधि से बनी सीसी रोड का विधायक रमेश सिंह ने किया लोकार्पण

जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा पिपरौल में क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने शुक्रवार को विधायक निधि से निर्मित 210 मीटर लंबी सीसी रोड का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। करीब 12 लाख रुपये की लागत से बनी इस सड़क को जनता को समर्पित करते हुए उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया और इसे आम जनता को समर्पित किया।
विधायक ने बताया कि सीसी सड़क के लिए लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी। सड़क बनने से अब गांव के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी, खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक रमेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों की सड़कों का निर्माण विकास की बुनियादी जरूरत है। कहा कि पिपरौल की यह सड़क न सिर्फ आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति देगी। आगे भी क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर उमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि जनता की बहु प्रतीक्षित मांग पूरी हुई। इससे ग्राम वासियों सहित अन्य राहगीरों को आवागमन में सुविधा एवं सहूलियत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›