• उत्तर प्रदेश
  • जौनपुर
  • समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत : रमेश सिंह

    WhatsApp Image 2026 04 07 at 1.43.42 PM

    पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के सातवें सत्र में संगठन की मजबूती पर दिया जोर

    जौनपुर। संवादाता सुरेश कुमार कनौजिया

    शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल अरसियाँ स्थित एक होटल में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के सातवें सत्र के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक रमेश सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
    विधायक रमेश सिंह ने अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
    उन्होंने संगठन की नीतियों, विचारधारा और संगठन विस्तार के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं के बीच साझा की।
    महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं।
    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अवधेश दुबे, डॉ. चिंतामणि, महामंत्री के.डी. सिंह, जगत नारायण बिंद, पूर्व जिला महामंत्री सुनील तिवारी, जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री पवन पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins