• फीचर्ड
  • सुल्तानपुर
  • देवराजपुर की माटी के गौरव थे पं. दिवाकर प्रसाद उपाध्याय

    देवराजपुर की माटी के गौरव थे पं. दिवाकर प्रसाद उपाध्याय
    e radio india meerut

    करौंदीकला। देवराजपुर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं जमींदार परिवार से जुड़े पंडित दिवाकर प्रसाद उपाध्याय की सातवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि के अवसर पर हवन-पूजन तथा शांति पाठ भी कराया गया। पंडित दिवाकर प्रसाद उपाध्याय का 13 अगस्त 2019 को लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था।

    पंडित दिवाकर प्रसाद उपाध्याय ने डाक विभाग में करीब 32 वर्षों तक सेवाएं प्रदान कीं। वे देवराजपुर पोस्ट ऑफिस में शाखा डाकपाल के रूप में लंबे समय तक कार्यरत रहे। उनका संबंध देवराजपुर के प्रतिष्ठित जमींदार परिवार से था। वे स्वर्गीय चंद्रावली उपाध्याय के परिवार से जुड़े हुए थे तथा स्वर्गीय पारसनाथ उपाध्याय (संतु उपाध्याय) के पुत्र थे।

    शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। देवराजपुर में स्थापित जूनियर हाईस्कूल के निर्माण के लिए उन्होंने अपनी भूमि दान की थी। इसके साथ ही क्षेत्र के प्रसिद्ध खाकी बाबा इंटर कॉलेज की स्थापना में भी उनका महत्वपूर्ण सहयोग रहा और वे इसके सह-संस्थापकों में शामिल थे।

    देवराजपुर में क्षेत्र पंचायत के गठन के समय भी उनके परिवार की सक्रिय भूमिका रही। प्रथम क्षेत्र पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी श्रीमती प्रमिला उपाध्याय क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गईं। चुनाव में उन्हें 568 मतों के अंतर से शानदार विजय प्राप्त हुई थी। यह मतांतर आज भी क्षेत्र में विशेष चर्चा का विषय है तथा देवराजपुर ग्राम पंचायत के चुनावी इतिहास में अब तक किसी अन्य प्रत्याशी ने इतने बड़े अंतर से जीत दर्ज नहीं की है।

    देवराजपुर की माटी के गौरव थे पं. दिवाकर प्रसाद उपाध्याय

    पंडित दिवाकर प्रसाद उपाध्याय ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की थीं। लगभग वर्ष 1966 में वे तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर में जिम्नास्टिक के चैंपियन रहे। वहीं करीब वर्ष 1968 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय से परास्नातक की उपाधि प्राप्त करने वाले क्षेत्र के प्रारंभिक शिक्षित व्यक्तियों में उनकी गिनती होती थी। उनकी सामाजिक सक्रियता, अध्ययनशीलता और सहज व्यक्तित्व ने उन्हें क्षेत्र में विशिष्ट सम्मान दिलाया।

    पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित हरिकेश तिवारी के आचार्यत्व में हवन-पूजन कराया गया और तत्पश्चात शांति पाठ संपन्न हुआ। परिवार की ओर से उपस्थित ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    श्रद्धांजलि सभा में उनके घनिष्ठ मित्र एवं प्रसिद्ध आल्हा सम्राट पंडित विश्वनाथ तिवारी ने पंडित दिवाकर प्रसाद उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन समाजसेवा, शिक्षा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए समर्पित रहा। उनके जैसे व्यक्तित्व अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सदैव स्मरण किए जाते हैं।

    देवराजपुर पोस्ट ऑफिस के पूर्व पोस्टमैन रामबाहाल उपाध्याय ने कहा कि पंडित दिवाकर प्रसाद उपाध्याय का जीवन सादगी, ईमानदारी और सेवाभाव का उदाहरण रहा। क्षेत्र के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

    श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अनिल पांडेय, राजेश पांडेय, विश्वनाथ तिवारी,राम बहाल उपाध्याय,संतोष पांडेय, अरविंद पांडेय सहित परिवारजन एवं क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे। परिवार की ओर से श्रीमती प्रमिला उपाध्याय, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, राहुल उपाध्याय एवं अभिषेक उपाध्याय श्रीमंत सहित परिजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक, शैक्षिक एवं सेवाभावी कार्यों को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

    Advt E RADIO INDIA 2

    📰 निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आपका सहयोग अपेक्षित है!

    स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️

    क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।

    🙏 आपका छोटा सा सहयोग बन सकता है सत्य की सबसे बड़ी ढाल

    • जब मीडिया बिक जाती है — सत्ता हावी हो जाती है।
    • जब पत्रकार डरते हैं — आम जनता की आवाज़ दब जाती है।
    • जब सच रुकता है — लोकतंत्र कमजोर होता है।

    📢 आप दान नहीं दे रहे… आप सत्य, न्याय और लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं

    आपका हर योगदान:
    ✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
    ✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
    ✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
    ✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं

    👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।

    📞 सीधे संपर्क करें:

    💳 ऑनलाइन योगदान दें:

    आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।

    QR Code Code

    हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
    आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨

    आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪

    Whatsapp your news to 09808899381

    ये👇समाचार भी पढ़ें

    पूरे देश में करें विज्ञापन सिर्फ 10 हजार में एक माह के लिये-

    अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
    साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।

    इस पैकेज में आपको इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा-

    • आपकी ब्रांड के प्रचार के लिए 2 वीडियो डॉक्यूमेंट्री।
    • 2 सोशल मीडिया एकाउंट बनाना व मेंटेन करना।
    • 8 ग्राफिक्स डिज़ाइन की शुभकामना व अन्य संदेश का विज्ञापन।
    • फेसबुक विज्ञापन और Google विज्ञापन, प्रबंधन।
    • नियमित प्रोफ़ाइल को मेंटेन करना।
    • नि:शुल्क ब्रांड लोगो डिजाइन (यदि आवश्यक होगा तो)।
    • परफेक्ट हैशटैग के साथ कंटेंट लिखना और प्रभावशाली पोस्टिंग।
    • कमेंट‍्स व लाइक्स काे मैंनेज करना।
    • www.eradioindia.com पर पब्लिश की जाने वाली न्यूज में आपका विज्ञापन नि:शुल्क दिया जायेगा।
    • अभी ह्वाट‍्सअप करें: 09458002343
    • ईमेल करें: eradioindia@gmail.com
    e service mantra profile Copy
    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins