
प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय, नैनी, प्रयागराज द्वारा हर- घर तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया गया।
यह तिरंगा पद यात्रा विश्वविद्यालय के मल्टी-पर्पज भवन से प्रारंभ हुई जो विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से होते हुये,मिर्जापुर- इलाहाबाद राजमार्ग पर स्थित सडवा मोड पहुँच कर पुनः सरस्वती हाईटेक सिटी होते हुये विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन पर संपन्न हुयी।राष्ट्र प्रेम की भावना और ओज को समर्पित तिरंगा पदयात्रा का नेतृत्व व मार्गदर्शन कुलपति डा .अखिलेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस दौरान कुलपति महोदय ने कहा “यह तिरंगा पदयात्रा” विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं एवं राष्ट्रीय परिवेश में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का उत्साह प्रदान करेगी ।सभी लोग स्वतंत्रता दिवस पर महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को स्मरण करते हुये अपने- अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहरायें।”
इस अवसर पर रजिस्ट्रार विनीता यादव, वित्त अधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी, डीएसडब्लू एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रो. आशुतोष कुमार सिंह, कला संकाय अधिष्ठाता प्रो. विवेक कुमार सिंह , एन एस एस प्रभारी डा.अतुल कुमार वर्मा तथा डा.युवराज सिंह, डा राहुल सिंह, डा.अक्षय भट्ट, डा गौतम कोहली , डा धीरज पांडेय,डा.मयंक राय, डा सुशील, डा कुवर साहब सिंह, सहित विश्वविद्यालय के तमाम छात्र-छात्राओं, शिक्षकों , कर्मचारी एवं NCC, NSS के स्वयंसेवक शामिल रहे।यात्रा का संचालन डा.उत्कर्ष उपाध्याय ने किया।
सभी प्रतिभागी तिरंगा, देशभक्ति के गीतों एवं स्लोगन के साथ भारी जोश के साथ पदयात्रा में मौजूद रहे। पद यात्रा के समापन पर प्रतिभागियों हेतु मिष्ठान्न वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना, औधोगिक ,विश्वविद्यालय पुलिस चौकी द्वारा विशेष इंतजाम किए गए।








