• मेरठ
  • राधा-कृष्ण की भक्ति में डूबा हुआ एक क्लब

    Screenshot 23 9 2026 122420 web.whatsapp.com
    e radio india meerut

    शाइनिंग स्टार्स क्लब की मासिक सभा में छप्पन भोग और सामूहिक आरती

    मेरठ के कैंट स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में राधा अष्टमी के अवसर पर भक्ति और उल्लास का रंग देखने को मिला। शाइनिंग स्टार्स क्लब की मासिक सभा में राधा की सखियां और कान्हा संग छप्पन भोग की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की संस्थापक शालू गुप्ता ने पूजा-अर्चना और संकल्प के साथ किया। स्वाति और आशा ने तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया। शर्मिला, नेहा और नीलिमा ने भजन प्रस्तुत किए, जबकि सीमा, अर्चना और पारुल ने डीजे भजनों पर नृत्य किया।

    प्रियंका और भावना ने ढोलक की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि शैली ने ढोलक बजाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। सपना और दीपा ने सभी सखियों को कलावा बांधा और सुषमा तथा निशा ने प्रसाद वितरित किया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रश्मि भारद्वाज सहित मधु शर्मा, मंजू भारद्वाज और प्राची त्यागी मौजूद रहीं।

    इसके बाद सभी सखियों ने श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया और सामूहिक आरती की। गोपी परिधान में सजी सखियों ने पूरे आयोजन को वृंदावन जैसा भक्तिमय माहौल दे दिया।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins