• उत्तर प्रदेश
  • मेरठ
  • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के पुनर्वास को लेकर तीन स्थानों का निरीक्षण

    WhatsApp Image 2026 09 24 at 3.59.29 PM
    e radio india meerut

    रंगोली मंडप, जागृति विहार और नई सड़क पर दुकानों की संभावनाएं देखीं
    नई सड़क कॉम्प्लेक्स में बन रही हैं 72 दुकानें, नवंबर तक आवंटन का दावा

    मेरठ। बहुचर्चित सेंट्रल मार्केट प्रकरण में व्यापारियों के पुनर्वास को लेकर जनप्रतिनिधियों ने संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। व्यापारियों को नया ठिकाना उपलब्ध कराने के लिए शहर में छह अलग-अलग स्थानों का सर्वे किया जा रहा है। इसी क्रम में सांसद अरुण गोविल, राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर और महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने तीन प्रमुख स्थानों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान टीम सबसे पहले रंगोली मंडप के पीछे आवास विकास के अंतर्गत आने वाले रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट क्षेत्र में पहुंची। यहां स्थान की उपलब्धता और संभावनाओं का जायजा लिया गया। राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि इस स्थान पर आधुनिक कॉम्प्लेक्स तैयार करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

    WhatsApp Image 2026 09 24 at 3.59.30 PM

    दूसरे स्थान के रूप में जागृति विहार सेक्टर-8 का निरीक्षण किया गया। यहां पहले से कुछ दुकानें बनी हुई हैं, लेकिन उनकी स्थिति जर्जर बताई गई। योजना के तहत इन दुकानों को नए सिरे से विकसित कर मजबूत और आधुनिक दुकानें तैयार करने की बात कही गई है, ताकि इन्हें व्यापारियों को उपलब्ध कराया जा सके।

    निरीक्षण का प्रमुख केंद्र नई सड़क पर निर्माणाधीन नगर निगम कॉम्प्लेक्स रहा। सांसद अरुण गोविल ने बताया कि इस परिसर में कुल 72 दुकानें तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थान सेंट्रल मार्केट के नजदीक होने के कारण व्यापारियों के लिए सुविधाजनक रहेगा।

    WhatsApp Image 2026 09 24 at 3.59.31 PM

    जनप्रतिनिधियों के अनुसार व्यापारियों के पुनर्वास के लिए चयनित स्थानों पर आधुनिक सुविधाओं के साथ दुकानें विकसित करने की योजना है। दावा किया गया कि नवंबर तक नई सड़क स्थित कॉम्प्लेक्स की 72 दुकानों समेत उपलब्ध दुकानों का आवंटन व्यापारियों को किया जा सकता है। दुकानों को कम पट्टे की दर पर उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins