स्कूल बस चालक ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

Screenshot 6 10 2026 122452 web.whatsapp.com
e radio india meerut

हापुड़ अड्डे से लालकुर्ती थाने तक चला विवाद

मेरठ में स्कूल बस के ड्राइवर और कंडक्टर की ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत हापुड़ अड्डा चौराहे से हुई, जो आगे लालकुर्ती थाने तक पहुंच गई।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मचारी बस में सवार थे और इसी दौरान बस चालक ने बस चला दी। दोनों पुलिसकर्मी बस चालक से बस रोकने की कोशिश करते नजर आए।

मामले के दौरान स्कूल बस चालक और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि, विवाद की असली वजह क्या थी और बस चालक ने पुलिसकर्मियों को बस में बैठाकर आखिर क्यों बस दौड़ाई, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान भी सामने आना बाकी है।

अब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और पूरे घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका रही।