सपा जिला कार्यालय में पुण्यतिथि पर मुलायम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

c6aa32f7 3a53 4645 a869 eb0f360f9381
e radio india meerut

मेरठ। शनिवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर जेल रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया।
जेल रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी ने की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी के साथ विचार गोष्ठी करते हुए मुलायम सिंह यादव को लेकर अपने विचार रखे। कर्मवीर सिंह गूमी ने कहा कि धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव ने लोहिया जी की नीतियों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने का काम किया। पिछड़ों और जरूरतमंदों की मदद के लिए नेताजी हमेशा आगे रहे। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव की नीतियों पर चलने का संकल्प लिया।