
ग्राम ढडरा में बोले रणवीर दहिया
रालोद की बैठक हुई आयोजित
मेरठ। सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढडरा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय लोकदल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और भावी नीतियों को लेकर गहन मंथन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया रहे, जबकि अध्यक्षता स्वामी धर्म दास ने की। मंच का कुशल संचालन रवि भारत चिकारा द्वारा किया गया।बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रणवीर दहिया ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के विचार और सिद्धांत ही राष्ट्रीय लोकदल की रीढ़ हैं। चौधरी साहब ने हमेशा किसानों, मजदूरों और वंचितों की आवाज बुलंद की। उनके दर्शाए मार्ग पर चलकर ही हम गांव-गांव तक संगठन को एक नई मजबूती दे सकते हैं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आपसी एकजुटता बनाए रखने और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का जोरदार आह्वान किया।इस मौके पर संगठन के प्रति ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। बैठक के दौरान रितिक शर्मा, राजबीर सैनपाल, ओमपाल, आदेश, राजेंद्र, लखमी कश्यप, बीरसैन, हरेंद्र, जयचंद, सतपाल, जयमोद, विनोद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
