वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष की भूमि पर कब्जा

29be55dc c3d0 455f bb39 ef6a95cb4c05
e radio india meerut

तहसील से पीएमओ तक भटक रहा परिवार

मेरठ। सदर तहसील के ग्राम डिंढाला में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के कोषाण्यक्ष के परिवार की 765 वर्ग मीटर जमीन का मामला सरकारी फाइलों में उलझा हुआ है। पीड़ित नितिन गुप्ता और गौरव गुप्ता पुत्र वेदप्रकाश गुप्ता निवासी 114 गंज बाजार सदर कैंट का आरोप है कि 2017-18 में खरीदी गई जमीन की पैमाइश आज तक पूरी नहीं हो सकी। अगर इस मामले में शीघ्र सुनवाई नहीं हुई तो समिति 26 अक्टूबर को कमिश्नरी पर प्रदर्शन करेगी।
बैजल भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश रस्तोगी ने बताया कि उनके कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता के पुत्रों नितिन एवं गौरव गुप्ता ने 14 दिसंबर 2017 और 19 अप्रैल 2018 को ग्राम डिंढाला स्थित खसरा संख्या 225 (0.1390 हे.), 226 मि (0.2530 हे.) और 233/2 को मिलाकर कुल 0.5690 हेक्टेयर यानी लगभग 5690 वर्ग मीटर भूमि बैनामे से क्रय की थी। खतौनी 1428-1433 फसली, खाता संख्या 00184 में दोनों भाइयों का नाम संक्रमणीय भूमिधर के रूप में दर्ज है। बैनामा, दाखिल-खारिज के बाद सीमांकन कराने पर मौके पर जमीन 765 वर्ग मीटर कम निकली। पीड़ित के पास मौजूद कागजों के अनुसार, लेखपाल वीरेन्द्र सैन ने 24 सितंबर 2018 की जांच आख्या में लिखा था कि खसरा संख्या 226 की भूमि मौके पर पूरी है। विवाद 2020 में पास में फैक्ट्री बनने के बाद शुरू हुआ। पीड़ित का आरोप है कि फैक्ट्री स्वामी अश्वनी गुप्ता ने उनकी 765 वर्ग मीटर जमीन को चारदीवारी में शामिल कर अतिक्रमण कर लिया।