Report by : News Desk
Published at :
Screenshot 4 11 2026 16437 web.whatsapp
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी टोल पर कांग्रेस का विरोध

अवनीश काजला के काफिले पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ कांग्रेस का ऐलान, दिवाली के बाद सड़क से अदालत तक लड़ेगी लड़ाई

टोल प्लाजा पर रोके जाने का आरोप और फिर कांग्रेस नेताओं के काफिले पर मुकदमे! मेरठ में काशी टोल प्लाजा प्रकरण अब सियासी टकराव का रूप लेता नजर आ रहा है। इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। अवनीश काजला का दावा है कि दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए टोल मैनेजर से पहले ही अनुमति ली गई थी। वाहनों के नंबर, निर्धारित लेन और निकलने की व्यवस्था की जानकारी भी साझा की गई थी। इसके बावजूद आरोप है कि काशी टोल प्लाजा पहुंचते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की तथा अभद्रता की गई। कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि जब पहले से व्यवस्था तय थी, तो कार्यकर्ताओं को रोकने और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने की जरूरत क्यों पड़ी? पार्टी ने ऐलान किया है कि दीपावली के बाद इस मामले को लेकर सड़क से लेकर न्यायालय तक विरोध किया जाएगा। साथ ही विपक्षी दलों से बातचीत कर संयुक्त रणनीति बनाने की भी तैयारी है। हालांकि, टोल प्रबंधन और पुलिस का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। अब देखना होगा कि कांग्रेस के इस विरोध के बाद काशी टोल प्रकरण में सियासत क्या नया मोड़ लेती है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›