Report by : News Desk
Published at :

डीएम, एसएसपी और सीडीओ ने कुलवंत स्टेडियम में परखी व्यवस्थाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में निर्माणाधीन हेलीपैड का राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
वहीं, जिलाधिकारी, एसएसपी और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने कुलवंत स्टेडियम पहुंचकर वहां की तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक इंतजाम दुरुस्त करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम स्थल और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री के दौरे और कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी हैं।

