बीच सड़क पर युवती से अभद्रता करने वाला सलमान पुलिस को देखकर पुल से कूदा, हुआ गिरफ्तार

मेरठ। मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र स्थित आबूलेन बाजार में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवती से अभद्रता करने वाले सलमान की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम पर फायरिंग करता हुआ सामान पुल से नीचे गिर गया। जिसके चलते वह पैर में चोट लगने से घायल हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
एसपी सिटी विनायक भोंसले ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सलमान नरहेड़ा के पास निर्माणाधीन अंडरपास के पास छुपा हुआ है। पुलिस ने सलमान की घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार होने की कोशिश की। इसी बीच वह पुल से नीचे गिर गया। जिसके चलते उसके हाथ और पैर में चोट लगी। आरोपी सलमान को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। बताते चलें कि गाजियाबाद निवासी अनुसूचित जाति की युवती की सलमान से दोस्ती थी। युवती की शादी कहीं और तय हो गई। सोमवार को युवती अपनी एक सहेली के साथ आबूलेन स्थित स्क्वायर होटल में गई थी। जहां सलमान ने युवती को एक कमरे में बंधक बनाकर रात भर टॉर्चर किया। मंगलवार को युवती किसी तरह सलमान के चंगुल से छूटकर भागी तो सलमान ने बीच सड़क पर गिराकर उसकी पिटाई की। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद से आरोपी फरार था। सलमान के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और एससीएसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।