e radio india meerut
  • रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए
  • आयोजकों ने 20 से 25 हजार लोगों के जुटने का जताया अनुमान
  • संत समाज के 100 से 150 प्रतिनिधियों की मंच पर मौजूदगी की व्यवस्था

मेरठ। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए मेरठ के रामलीला मैदान में विशाल महासभा का आयोजन किया गया। सामाजिक समरसता संकल्प महायात्रा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मेरठ पहुंचने पर काशी टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान पहुंचे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की गई थी।

20 से 25 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

आयोजकों के मुताबिक, महासभा में करीब 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान था। कार्यक्रम में रविदासी संतों सहित विभिन्न संत समाजों के करीब 100 से 150 प्रतिनिधियों की मंच पर मौजूदगी की व्यवस्था की गई। मैदान में मंच, टेंट और लोगों के बैठने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए।

गुरु रविदास के विचारों पर चर्चा

महासभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया। संत समाज के प्रतिनिधियों ने भी गुरु रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के महत्व पर अपने विचार रखे। आयोजन का उद्देश्य गुरु रविदास के संदेश, सामाजिक समानता और आपसी एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।