Report by : editor
Published at : Updated at :
CBI के चंगुल से नहीं बच पायेगी जालिम रिया चक्रवर्ती, बन रहा है ये स्पेशल इन्वेस्टिगेशन प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन

CBI के चंगुल से नहीं बच पायेगी जालिम रिया चक्रवर्ती, बन रहा है ये स्पेशल इन्वेस्टिगेशन प्लान
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को जांच शुरू किए कुछ दिन हो चुके हैं। जांच एजेंसी अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ नहीं हुई है। रिया से सीबीआई की पूछताछ को लेकर सुशांत के पिता के वकील ने बयान दिया है।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा है कि सुशांत की मौत को 2 महीने से ज्यादा समय हो गया है। उन्होंने कहा, सीबीआई इस मामले में काफी देरी से आई है। मुझे लगता है कि सीबीआई अपने हिसाब से सारी तहकीकात करके रिया को बुलाएगी। उसके बाद अगर उनकी तरफ से जवाब ठीक नहीं आते हैं, तो शायद गिरफ्तार भी करे। हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द से जल्द आपको बड़ा खुलासा मिलेगा। सारे स्टाफ से पूछताछ की गई है। हम लोग काफी संतुष्ट हैं।

इससे पहले सीबीआई के अधिकारी सोमवार को मुंबई स्थित एक रिजॉर्ट में गए जहां सुशांत ने कथित तौर पर कुछ महीने गुजारे थे। अधिकारियों ने डीआरडीओ अतिथि गृह में एक्टर के रसोइये और मित्र से भी पूछताछ जारी रखी। एक अधिकारी ने बताया कि सांता क्रूज के कलीना में स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह में सीबीआई ने सोमवार को राजपूत के अकाउंटेंट रजत मेवाती को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।

अधिकारी के अनुसार सीबीआई अधिकारियों का एक दल सोमवार को अंधेरी उपनगर में वाटरस्टोन रिजॉर्ट पहुंचा और राजपूत की मौत के सिलसिले में कर्मचारियों से पूछताछ की। जांचकर्ताओं का दल रविवार को भी रिजॉर्ट गया था लेकिन कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण पूछताछ नहीं हो पाई थी।

सीबीआई ने इससे पहले रविवार को पिठानी, नीरज और राजपूत के घरेलू सहायक दीपेश सावंत से पूछताछ की थी। बांद्रा उपनगर में मोंट ब्लां आवासीय परिसर में स्थित राजपूत के घर में यह तीनों व्यक्ति 14 जून को मौजूद थे जब 34 वर्षीय अभिनेता मृत मिले थे।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›