• विशेष
  • पुलिस ने ईद-उल-जुहा व रक्षाबंधन पर निकाला पैदल मार्च

    IMG 20200731 WA0009

    कोविड-19 और यातायात के नियमों का सख्ती से कराया गया पालन, उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गई सख्त कार्रवाई

    फाईज़ अली सैफी, गाज़ियाबाद। डीएम अजय शंकर पांडे और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अपने अधीनस्थ समस्त संबंधित अधिकारीगण और कर्मचारियों को ईद-उल-जुहा (बकरीद) और रक्षाबंधन को मद्देनज़र रखते हुए सख्त दिशा-निर्देश दिए हुए हैं, ताकि शांति और कानून व्यवस्था सुचारू रहें। इतना ही नहीं, डीएम और एसएसपी ने शांति और कानून व्यवस्था बिगड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त रुख करते हुए उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हुए हैं।

    IMG 20200731 WA0011

    IMG 20200731 WA0012

    आपको बता दें कि ईद-उल-जुहा (बकरीद) और रक्षाबंधन के त्योहार को मद्देनज़र रखते थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार और उनकी टीम के पुलिसकर्मियों ने कस्बा मुरादनगर के बस स्टैंड पड़ाव चौकी से कस्बा रोड होते हुए मलिक नगर चौराहा, विजय मंडी, ओलंपिक तिराहा, ईदगाह रोड, सरना रोड, पाइपलाइन रोड व अंत में चौकी चुंगी नंबर 3 आदि के विभिन्न इलाकों में पैदल मार्च निकालते हुए शांति और कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

    गौरतलब है कि पुलिस ने डीएम और एसएसपी के द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए पैदल मार्च निकालने के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए दर्जनों वाहनों के चालान भी किए हैं, और तो और पुलिस ने कई वाहनों को चीज भी किया हैं। इतना ही नहीं, थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने पैदल मार्च के दौरान एलाउंसमेंट के द्वारा जनता से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के नियमों का अवश्य पालन करें, अन्यथा पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी, साथ ही कोविड-19 अधिनियम के अनुकूल जुर्माना भी करेगी।
    IMG 20200731 WA0010
    दरअसल, पुलिस ने पैदल मार्च के दौरान बाजारों में दुकानों के बाहर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण पर भी विराम लगाते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि दोबारा से अनावश्यक रूप से दुकानों के बाहर रोड पर अतिक्रमण पाया गया तो दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने चेतावनी देते हुए यह भी स्पष्ट किया हैं कि यदि पुलिस की चेतावनी को दरकिनार किया गया तो ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्ती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पुलिस की कार्यप्रणाली को देखकर अनावश्यक रूप से घरों के बाहर घूमने वाले व्यक्ति पुलिस के डर से गली-कूचों में दुम-दबाकर भागते-फिरते नज़र आए। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली को देखकर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं।

    Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins