एसएसपी के दिशा-निर्देश को मद्देनज़र रखते कई अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए 5 शातिर अभियुक्त
- फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया
गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी के दिशा-निर्देशों को मद्देनज़र रखते जनपद पुलिस ने कई अलग-अलग स्थानों से पांच शातिर अभियुक्तों को उस समय गिरफ़्तार कर लिया, जब वह विभिन्न थानाक्षेत्रों में सक्रिय थे। पुलिस को इनके पास से अवैध असलहा सहित मादक पदार्थ भी बरामद हुए हैं।
वहीं, दूसरी तरफ थाना विजयनगर पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को इनके पास से कुल मिलाकर 48 हुए अवैध देसी शराब के बरामद हुए हैं। पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम राहुल पुत्र राजू और दूसरे ने जीतू पुत्र चंद्रपाल निवासी थाना विजय नगर गाजियाबाद बताया हैं। थाना विजयनगर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के मुताबिक अभियुक्त गण शातिर किस्म के अपराधी है, जिन्हें पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया हैं।
हालांकि, थाना लोनी पुलिस ने भी एक शातिर अभियुक्त को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को इसके पास से अवैध नशीला पाउडर(अल्प्राजोलम) बरामद हुआ हैं, जोकि 335 ग्राम हैं। पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम आरिफ उर्फ अंधा पुत्र यूसुफ निवासी थाना लोनी गाजियाबाद बताया हैं। थाना लोनी प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त तेजतर्रार किस्म का अपराधी हैं, जोकि नशीले पाउडर की छोटी-छोटी गुड़िया बनाकर उन्हें नशे का सेवन करने वाले नशेड़ीयो को बेचा दिया करता हैं तथा अवैध रूप से धन अर्जित करता हैं।
