Report by : News Desk
Published at :
Badalapur Hindi News: डंपर की टक्कर से दो की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर, संवाददाता। बदलापुर थानाक्षेत्र के घनश्यामपुर में सड़क हादसा होने से दो लोगों की मौत हो गई। दुगौलीखुर्द गांव के रहने वाले महेंद्र नाई खाना बनाने का काम करते हैं बीती रात महेंद्र दुगौली तियरा गांव में आयोजित एक तेरहवीं कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए नीता केवट(45) वर्ष पत्नी मुन्ना लाल केवट निवासी बैजारामपुर थाना सरायख्वाजा और शांति केवट(55) वर्ष पत्नी राम सिंगार केवट निवासी पिलकिच्छा थाना खुटहन बतौर मजदूर आई थी।

डंपर से हुआ हादसा
हादसा डंपर के बाइक को टक्कर मारने सु हुई। बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसमें एक महिला भी शामिल थी। घटना में दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद व प्राइवेट वाहन से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया। 

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›