• देश
  • सूई-धागे से सिला पत्नि का Private Part, मुकदमा

    सूई-धागे से सिला पत्नि का Private Part, मुकदमा

    भोपाल। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आया है। पत्नी पर चरित्र शंका करने वाले हैवान पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट को सुई-धागे से सिल दिया है। बताया रहा है कि पति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से नाजायज संबंध हैं। जानकारी मिली है कि महिला का पति झोलाछाप डॉक्टर है।

    इस अमानवीय कृत्य के बावजूद महिला का पति प्रेम नजर आया है। थाने पहुंची महिला ने पति से दर्द मिलने के बाद भी पुलिस से ये कहा कि पति को सिर्फ डांटकर छोड़ देना। हालांकि पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    इस मामले को लेकर एएसपी अनिल सोनकर का कहना है कि मामला माडा थाना क्षेत्र के बंधौरा चौकी का है। महिला 24 अगस्त को थाने आई थी। पति अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करता था। इसी शक में उसने घटना को अंजाम दिया है। सोनकर ने बताया, इसके बाद मेडिकल परीक्षण करवाया गया। आरोपी पति को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है।

    एएसपी ने आगे बताया कि पत्नी का कहना है, पति को माफ कर दिया जाए। पत्नी के अलावा बच्चे, बहू, बेटियां सभी उसे छोड़ने का कह रहे हैं। वरना बेवजह जग हंसाई होगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 322, 324, 506-B, 498-A के तहत केस दर्ज किया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins