• मनोरंजन
  • तारक मेहता की बबीता भाभी 9 साल छोटे टप्पू को कर रही डेट

    2021 92021090914362148195 0 news large 17

    हर घर में पसंद किए जाने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 13 सालों से लोगों को हंसा रहा है। इस शो के सभी कलाकारों ने अपने एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रखा है। इस शो के स्टारकास्ट की बात करें तो सभी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है।

    इसी बीच आज हम आपको शो को लेकर एक बड़ी अपडेट देने जा रहे है जिसे सुनकर शायद आपको जेठाजी के लिए बुरा लग सकता है। शो में बबीता का किरदार निभा रही मुनमुन दत्ता आजकल काफी चर्चे में चल रही है।

    ईटाइम्स में छपी खबर के अनुसार, बबीता भाभी यानि मुनमुन दत्त ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है लेकिन एक शख्स है जिसका कमेंट काफी ज्यादा चर्चे में बना हुआ है।

    यह कमेंट और किसी का नहीं बल्कि टप्पू का किरदार निभा रहे राज अंदकत का है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह दोनों एक दुसरे को डेट कर रहे है। दोनों एक दूसरे को प्यार भी करते है और कई दिनों से मुनमुन की पोस्ट पर राज के कमेंट इन दोनों की क्लोजनेस की ओर इशारा कर रही है।

    माना जा रहा है कि दोनों अच्छे दोस्तों से ज्यादा करीब हैं। वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम भी इन दोनों के करीब होने की बात से काफी वाकिफ है। आपको बता दें कि, राज अंदकत 24 साल के हैं वहीं मुनमुन दत्त उनसे 9 साल बड़ी हैं।

    9 साल के ऐज गेप के बावजुद दोनों एक दूसरे के साथ है वहीं सूत्रों के हवाले से ईटाइम्स में लिखा गया है कि, इन दोनों के परिवारवालों को भी इनके रिलेशन के बारे में पता है।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins